देवरिया में घटकर 74 हजार पर आया बैकलाग, पर गैस किल्लत बरकरार

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया, निज संवाददात गैस सलेंडरों का बैकलाग घटकर 74 हजार पर आ गया, बावजूद

देवरिया में घटकर 74 हजार पर आया बैकलाग, पर गैस किल्लत बरकरार

देवरिया, निज संवाददात गैस सलेंडरों का बैकलाग घटकर 74 हजार पर आ गया, बावजूद किल्लत बरकरार है। गैस की मांग 18 हजार रही, लेकिन आपूर्ति महज 10 हजार हुई। हालांकि कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति मांग से अधिक रही। बैकलाग से कई एजेंसियों पर 10 दिन पहले बुकिंग गैस की डिलीवरी, वितरण किया गया। लोगों को ढ़ाई महीने बाद भी सिलेंडर को लाइन में लगने से निजात नहीं मिली है।

गैस एजेंसियों पर भीड़

गुरूवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर भीड़ रही। लोग धूप में सिलेंडर को घंटों लाइन में खड़े रहे। गैस एजेंसियों पर टोकन लेने और केवाईसी कराने के लिए भी उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी समय से सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से उन्हे गैस गोदाम व डिलेवरी प्वाइंट पर आना पड़ रहा है। वहीं एजेंसियों के भेजे ओटीपी की समस्या से भी उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है।

बैकलाग की समस्या

लगन के बाद मांग में कुछ कमी आने से गैस एजेंसियों का बैकलाग घटकर 74 हजार हो गया है। बुकिंग और बिक्री में मामूली अंतदर से बैकलाग समाप्त करना एजेंसियों के लिए मुश्किल हो रहा है। जो उपभोक्ता महीनों तक गैस की बुकिंग नहीं कराते थे वह भी समय होते बुकिंग कराने लगे हैं। इससे गैस एजेंसियों को बैकलाग की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

खेती को डीजल की बढ़ी डिमांड

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खेती को डीजल की डिमांड बढ़ गयी है, लेकिन पंपों के ड्राई होने व लंबी कतार लगने से लोग परेशान हैं। पंपों पर सुबह, शाम गैलन के साथ किसानों की कतार लग रही। गुरूवार को डीजल,पेट्रोल की कमी से आधा दर्जन पेट्रोल पंप ड्राई रहे। सलेमपुर के एक पंप पर सप्ताह भर से पेट्रोल-डीजल खत्म है। सहजौर-सलेमपुर मार्ग पर पेट्रोल-डीजल की आंशिक किल्लत सामने आई है। हरैया तक स्थित चार पेट्रोल पंपों में एक पंप पर पिछले एक सप्ताह से ईधन उपलब्ध नहीं है, जिससे वह बंद पड़ा है। सलेमपुर-नवलपुर मार्ग स्थित सौरभ फ्यूल स्टेशन,अहिरौली पर पेट्रोल और डीजल करीब एक सप्ताह से खत्म है। ईधन न मिलने के कारण पंप का संचालन ठप रहा। पंप के प्रोपराइटर सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी आपूर्ति को वाहन नहीं पहुंच रहा है, जिससे पंप बंद रखना पड़ रहा है। अन्य पंपों पर स्थिति सामान्य रही। बेलपार के पास स्थित रीना फ्यूल स्टेशन, हरैया का चंद्रा पेट्रोल पंप और सहजौर स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर गुरुवार को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध रहा।

सामान्य प्रश्न

गैस सिलेंडरों का बैकलाग कितना है?
गैस सिलेंडरों का बैकलाग 74 हजार पर आ गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।