रेस्टोरेंट में हो रहा था रसोई गैस का उपयोग, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में रसोई गैस सिलेंडर की कमी के बीच कुछ रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। पूर्ति विभाग ने यूपीएफसी रेस्टोरेंट पर छापेमारी की और एक सिलेंडर जब्त किया। प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

रेस्टोरेंट में हो रहा था रसोई गैस का उपयोग, केस दर्ज

देवरिया, निज संवाददाता। जिले में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी मची हुई है। इस बीच कुछ रेस्टोरेंटों में रसोई गैस सिलेंडरों का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। शुक्रवार की शाम पूर्ति विभाग की टीम ने देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित यूपीएफसी रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का प्रयोग होते मिला। इस मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने केस दर्ज कराया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही वहां खलबली मच गई। एक रसोई गैस सिलेंडर का प्रयोग होते हुए मिला, जबकि मौके पर तीन सलिेंडर और पाए गए।

इसके बाद रसोई गैस सिलेंडर को टीम ने जब्त कर लिया। साथ ही इस मामले में उन्होंने कोतवाली पुलिस को प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव के विरुद्ध तहरीर दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रबंधक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।