शादी में गैस मांगने वालों की संख्या 2 हजार के पार

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में शादी-विवाह के सीजन में गैस सिलेंडरों की मांग तेजी से बढ़ गई है। गुरूवार को डीएसओ कार्यालय के बाहर 2000 से अधिक लोग सिलेंडर की मांग के लिए लंबी कतार में खड़े थे। चार पुलिसकर्मियों और पूर्ति निरीक्षकों को भीड़ को संभालने के लिए तैनात किया गया था। आवेदन में विवाह कार्ड अनिवार्य किया गया है।

शादी में गैस मांगने वालों की संख्या 2 हजार के पार

देवरिया, निज संवाददाता शादी, तिलक समारोह में भोजन बनाने को गैस मांगने वालों की संख्या गुरूवार को 2 हजार के पार हो गया। डीएसओ ऑफिस पर शादी को सिलेंडर मांगने वालों की दोपहर तक लंबी कतार लगी रही। भीड़ संभालने को चार पुलिसकर्मियों और पूर्ति निरीक्षकों को तैनात किया गया था। गुरुवार को ही सिलेंडर की मांग करने को 700 लोग पहुंचे थे।शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही गैस सिलेंडरों की मांग अचानक काफी बढ़ गई है। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गुरूवार को शादी कार्ड के साथ सिलेंडर को प्रार्थना पत्र देने को लंबी कतार लगी रही।

डीएसओ कार्यालय पहुंचे लोगों की भीड़ को देख आवेदनों का सत्यापन कर संबंधित गैस एजेंसियों को सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया। शादी-विवाह के मौसम में सिलेंडरों की मांग बढ़ने से आपूर्ति विभाग पर दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में पारदर्शिता को आवेदन के साथ विवाह कार्ड अनिवार्य किया गया है। जिसे जरूरतमंदों को प्राथमिकता पर गैस उपलब्ध कराई जा सके। डीएसओ आफिस ने सभी गैस एजेंसियों को आवंटित तिथि के अनुसार उपलब्धता के आधार पर सिलेंडर की आपूर्ति करने का निर्देश दिया है।इस सप्ताह से शादी, तिलक में सिलेंडरों मांगने वालों की संख्या में अचानक तेजी से इजाफा हुआ है। सैकड़ों की भीड़ को देखते हुए सिलेंडर व राशन कार्ड को लेकर अलग-अलग लाइन लगाया जा रहा है। गुरूवार को शादी में सिलेंडर की मांग को लेकर करीब सात सौ लोग पहुंचे थे। एआरओ व पूर्ति निरीक्षक द्वारा सभी के आवेदनों पर संबंधित एजेंसियों को सिलेंडर उपलब्ध कराने को लिखा गया। एक ट्रक में 10 से 12 कामर्शियल सिलेंडर आने के चलते सभी को सिलेंडर उपलब्ध कराना आपूर्ति विभाग व एजेंसियों के लिए चुनौती बन गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।