रसोई गैस की किल्लत, घण्टों लाइन में खड़े होने पर भी नहीं मिला सिलेंडर
Deoria News - बरहज में रसोई गैस सिलेंडर की समस्या बढ़ गई है। उपभोक्ता लंबी कतारों में खड़े होकर भी सिलेंडर नहीं पा रहे हैं। बुकिंग में भी बाधा आ रही है और नए नियमों के कारण अब 25 दिन बाद ही नई बुकिंग की जा सकेगी। प्रशासन के अनुसार गैस की किल्लत नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रसोई गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओ के पुराने दिन लौट आए है। सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। आपूर्ति कम होने से एजेंसी संचालको की मुश्किल बढ़ गई है। रविवार को नगर के बाइपास रोड स्थित एजेंसी पर लोगों को लाइन लगाकर गैस सिलेंडर वितरित किए गए। कई स्थानों पर बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे तो किसी की बुकिंग नहीं हो पा रही है। यह किसी एक एजेंसी की समस्या नहीं है। क्षेत्र की आधा दर्जन एजेंसियों में से अधिकांश स्थानों पर लोगों को गैस सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है।
नगर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में यह समस्या बनी हुई है। हालांकि प्रशासन की ओर से किसी तरह की गैस की किल्लत न होने की बात कही जा रही है।होली में लंबी छुट्टी के चलते समस्या होने का दावा किया जा रहा।नंदना वार्ड के संजय मद्धेशिया रविवार को सिलेंडर के लिए काफी देर तक लाइन में खड़े रहने के बाद गैस नहीं मिला। रम्भा देवी, शांति ने बताया कि उन्होंने होली से पहले गैस बुक की थी, एजेंसी पर जाने के बाद सिलेंडर नहीं मिला। इसी तरह रानी, आरती व महेश ने बताया कि उनकी बुकिंग ही नहीं हो रही है। घर में सिलेंडर खत्म हो चुका है। अब 25 दिन में करा पाएंगे रसोई गैस की बुकिंगबरहज: एलपीजी उपभोक्ताओं को खाड़ी संकट के कारण अब नई मुसीबत झेलनी होगी। दो दिन पहले बुकिंग अंतराल 21 दिन किए जाने के बाद तेल कंपनियों ने इस अंतराल को और भी बढ़ा दिया है। अब उपभोक्ता एक रीफिल प्राप्त होने के 25 दिन बाद ही नई रीफिल की बुकिंग कराने के हकदार होंगे।यह जानकारी देते हुए एक वितरक ने बताया कि एलपीजी की किल्लत तो फिलहाल नहीं है, लेकिन बदले नियमों ने उवभोक्ताओं को मुश्किल में डाल दिया है। खाड़ी संकट के मौजूदा हालात को देखते हुए एहतियात के तौर पर उक्त कदम उठाया गया है। दूसरे वितरक ने बताया कि आपूर्ति बहुत कम हो गई है। इतनी कम आपूर्ति से बैकलॉग को पूरा करना ही मुश्किल हो रहा है। बुकिंग में आ रही बाधा प्रक्रिया के बदलाव के कारण रविवार को लोग रीफिल की बुकिंग नहीं कर सके। पहले ही डायल पर कनेक्ट होने वाली कॉल बार बार प्रयासों के बाद भी नहीं लगी। पटेल नगर निवासी वीके पाठक ने बताया कि उनके द्वारा दिन भर में आधा दर्जन बार बुकिंग का प्रयास अलग अलग समय पर किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आजाद नगर निवासी जितेंद्र जायसवाल की भी यही समस्या रही। रसोई गैस की कहीं कोई दिक्कत नहीं है। जरूरत के हिसाब से आपूर्ति हो रही है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि केवाईसी करा लें। अपना मोबाइल नम्बर भी अपडेट करें। क्योंकि अब ओटीपी बताने पर ही सिलेंडर मिलेगा।-संजीव त्रिपाठी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बरहज।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


