
गैस सिलेंडर लेने के विवाद में एक ही परिवार के छह लोग घायल
Deoria News - मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिन पूर्व गैस एजेंसी पर गैस लेने को लेकर हुआ विवाद गुरुवार को मारपीट में बदल गया। पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने एक
मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिन पूर्व गैस एजेंसी पर गैस लेने को लेकर हुआ विवाद गुरुवार को मारपीट में बदल गया। पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मझौलीराज उपनगर के वार्ड नंबर एक का रहने वाला एक युवक सोमवार को गैस एजेंसी पर रसोई गैस सिलेंडर भराने के लिए गया था। एजेंसी पर कार्यरत दुर्गेश साहनी और रामप्रवेश साहनी ने थोड़ी देर रुकने की बात कही, जिस पर युवक नाराज हो गया और अपशब्द बोलते हुए लौट आया।
गुरुवार को जब दुर्गेश साहनी के पिता धूप्पन साहनी का परिवार शौच के लिए नदी किनारे जा रहा था। इस बीच कुछ युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हो सका। लेकिन तब तक धूप्पन साहनी, उनके पुत्र दुर्गेश साहनी, अभिषेक साहनी पुत्र बेचन, रामप्रवेश साहनी पुत्र रामशंकर साहनी और धनंजय साहनी पुत्र रामशंकर साहनी घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




