Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsGangster Arrested in Deoria After Police Encounter Injured
देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर को लगी गोली, मेडिकल कालेज में भर्ती

देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर को लगी गोली, मेडिकल कालेज में भर्ती

संक्षेप: Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में सोमवार की भोर में पशु

Mon, 3 Nov 2025 08:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में सोमवार की भोर में पशु तस्कर गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर को पैर में गोली लगी है। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच जानकारी ली। अंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज थाना के ग्राम जगदीशपुर निवासी राजेश यादव पशु तस्कर है। उसके विरुद्ध लार थाने में पशु तस्करी व गैंगस्टर का केस दर्ज है। गैंगस्टर की विवेचना सलेमपुर कोतवाली पुलिस कर रही है। गैंगस्टर को कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत गिरफ्तार किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को आधी रात के बाद उसके पेट में दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद कोतवाली पुलिस उपचार कराने के लिए सीएचसी ले जा रही थी। इस बीच उसने वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र मिश्र का पिस्टल छीन लिया और भागने लगा। साथ ही पुलिस पर फायर भी झोंक दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए चकरवा बहोरदास के पास जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे गैंगस्टर ने पुलिस के पिस्टल से टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।