ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियास्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्णा राय किए गए याद

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्णा राय किए गए याद

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. कृष्णा राय की पुण्यतिथि...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्णा राय किए गए याद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवरियाTue, 01 Nov 2022 09:40 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. कृष्णा राय की पुण्यतिथि सोमवार को महुआपाटन घाट पर मनाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने स्व. राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक कुशवाहा ने कहा कि स्व. राय देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही शोषित, पीड़ित, दबे कुचले व कमजोर लोगों की आवाज बनकर सदैव लड़ते रहे। बाबूराम यादव ने कहा कि अपने विधायक के कार्यकाल में उन्होंने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया। कार्यक्रम का आयोजन लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन के जिला अध्यक्ष रमजान अली ने किया। इस दौरान डॉ. राम अवध यादव, श्रीनिवास त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडेय, रमाकांत प्रसाद, त्रिलोकी प्रधान जनार्दन पांडे, बाबू नंदन यादव, नवल मद्धेशिया, बैजनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें