Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsFree Seeds for Farmers in Deoria Boosting Pulse and Oilseed Production
दलहनी, तिलहन की खेती को मुफ्त मिलेगा बीज

दलहनी, तिलहन की खेती को मुफ्त मिलेगा बीज

संक्षेप: Deoria News - देवरिया में रबी अभियान के तहत किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलों की खेती के लिए मुफ्त बीज दिया जाएगा। इसमें तोरिया, चना, मटर और मसूर का बीज शामिल है। बीज का वितरण ऑनलाइन पंजीकृत और लॉटरी में चयनित...

Sun, 19 Oct 2025 09:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। रबी अभियान में दलहनी, तिलहनी की खेती करने को कियानों को मुफ्त बीज मिलेगा। रबी में बुवाई को किसानों को दिया तोरिया, चना, मटर व मसूर का बीज दिया जायेगा। किसानों में वितरण को तोरिया का 24 कुंतल, राई सरसों का 191 कुंतल, चना 30 कुंतल, मटर 65 कुंतल और मसूर का 41 कुंतल बीज आया है। जिसका वितरण राजकीय बीज भंडारों से ऑनलाइन पंजीकृत व लॉटरी में चयनित किसानों में किया जायेगा। दाल और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों से परिवार चलाने का खर्च बढ़ने लगा है। इसकी खेती कम होने से अधिकांश लोगों को बाजार पर निर्भर होना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद भी लोगों को शुद्ध दाल, सरसों का तेल उपलब्ध होने की गारंटी नहीं रहती है। यह देखते हुए प्रदेश सरकार ने दलहनी, तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। जिससे किसान अपने खाने व अधिक होने पर बेचने भर का दलहनी, तिलहनी फसलों की खेती कर सकें। रबी अभियान में दलहनी, तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने को मुफ्त बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिससे अधिकाधिक किसान इसकी खेती कर दाल, तोरिया, राई, सरसों का उत्पादन कर सकें। जिले के किसानों में मुफ्त वितरण करने को तोरिया का 24 कुंतल, राई, सरसों का 191 कुंतल, चना 30 कुंतल, मटर 65 कुंतल और मसूर का 41 कुंतल बीज आया है। इसका वितरण ब्लाकों पर स्थित राजकीय बीज भंडारों से किया जायेगा। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने कहा कि तोरिया व सरसों का 2 किलो, चने का 16 किलो, मटर का 20 किलो तथा मसूर का 8 किलों का पैकेट आया है। इसका वितरण ऑनलाइन पंजीकृत व लॉटरी में चयनित किसानों में किया जायेगा।