Deoria News: विधिक सलाह की लोगों को दी गई जानकारी
Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान परिषद के तत्वावधान में रविवार को डॉ. बीआर अम्बेडकर राजकीय अनुसूच

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान परिषद के तत्वावधान में रविवार को डॉ. बीआर अम्बेडकर राजकीय अनुसूचित जाति छात्र-छात्रावास नाथनगर में निःशुल्क विधिक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधिक सलाह दी गई। साथ ही परिषद के देवरिया इकाई का गठन किया गया।
विधिक सलाहकार का विचार
मुख्य विधिक सलाहकार व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सूर्य प्रताप ने विधिक सलाह दी। उन्होंने कहा कि नए अधिवक्ताओं को शुरु में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कहा कि सरकारी नौकरियों में तैयारी करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोग कानूनी जानकारी के अभाव में न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में समाज के लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाना और जरूरतमंदों की मदद करना जरूरी है। अधिवक्ता नितेश कुमार कौशल ने कहा कि मामलों का निस्तारण कम से कम समय में होना चाहिए, ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके और समय व आर्थिक नुकसान कम हो। कार्यक्रम को विधिक सलाहकार अभिषेक कुमार ने भी संबोधित किया।
देवरिया इकाई का गठन
संगठन प्रभारी भास्कर चौधरी ने देवरिया इकाई का गठन किया। इसमें अधिवक्ता नितेश कुमार कौशल को जिला प्रभारी, अभय कुमार को सह प्रभारी के अलावा सचिव अनूप सागर, सह सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष कुलदीप, मीडिया प्रभारी साहिल कुमार व सोशल मीडिया प्रभारी विकी को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुमित जयकर, रंजीत कुमार, चंदन कुमार, शिव कुमार, सचिन कुमार, शिवा कुमार, शिवम कुमार, विकास एवं विशाल को शामिल किया गया। इस दौरान गोरखपुर इकाई प्रभारी विद्यासागर, महानगर प्रभारी अरस्तु कुमार, अमित कुमार, सोनू कुमार, आदित्य कुमार, अभिषेक प्रसाद, गगन गौतम, गौरी शंकर, ध्रुव कुमार आदि मौजूद रहे।


