
वृद्धजनों की सेवा में मिलता है आंनद- डीएम
Deoria News - देवरिया में मेहाड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से बुजुर्गों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कम्बल और फल वितरण किया गया। 11 बुजुर्गों को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। जिलाधिकारी ने बुजुर्गों की सेवा को महत्वपूर्ण बताया।
देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से मेहाड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कम्बल व फल वितरण का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता ने शिविर में मौजूद वृद्धजनों को कम्बल व फल वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर, रक्त जांच, नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई। इस दौरान 11 बुजर्गों को मोतियाबिंद की सर्जरी को चिन्हित किया गया। जिनकी सर्जरी स्वास्थ्य विभाग कराएगा। डीएम ने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता के समान हैं। इनकी सेवा से जो आनंद मिलता है, वह अन्य किसी कार्य में नहीं मिलता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आप बुजुर्गो की सेवा के लिए जिला प्रशासन तत्पर रहेगा। डीएम ने वृद्ध जनों को ठंड से बचाकर रहने और सही समय पर खाने व मेडिकल चेकअप कराने की सलाह दी। सीएमओ ने कहा कि घर के बुजुर्ग विपरित परिस्थिति में हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। उनकी सेवा करना बड़ा धर्म है। इस उम्र में बीपी शुगर, जोड़ो में दर्द और मौसमी बीमारियों का खतरा अधिक होता है, इसलिए समय समय पर जांच कराने, संतुलित खानपान और स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है। इसमें नोडल अधिकारी डा. अश्वनी पाण्डेय, सीएमओ की पत्नी उमा गुप्ता, आश्रम के प्रबंधन विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




