मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग को आवेदन शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होकर 5 जून तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा जून के द्वितीय सप्ताह में होगी। अधिक जानकारी के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग को आवेदन शुरू

देवरिया, निज संवाददाता। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज व महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज संचालित है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अभ्युदय प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल सोमवार से शुरू है। इसकी अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट एवं एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाती है। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रवेश परीक्षा जून माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम, काउंसिलिंग एवं मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जून माह के तृतीय सप्ताह में पूर्ण की जाएगी।

कोचिंग कक्षाओं का संचालन 1 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा।आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन पत्र जनपद स्तर पर महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज, मुख्यमंत्री अभ्युदय पुस्तकालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9140893676 कोर्स को-ऑर्डिनेटर, 7258826133 एवं 9695925434 पर कार्यालय अवधि सुबह 10 से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी एक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं। नीट/जेईई के लिए कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे। यूपीएससी/यूपीपीएससी परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कक्षा 12 उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है। जून के द्वितीय सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। तैयारी के इच्छुक दिए गए मोबाइल नंबरों पर योजना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं।सुधीर पाण्डेयजिला समाज कल्याण अधिकारी

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।