Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsFraudulent Registration of Intermediate Students Exposed in Deoria School
फर्जीवाड़ा: बिना मान्यता के ही इण्टर के छात्रों का भर दिया फार्म

फर्जीवाड़ा: बिना मान्यता के ही इण्टर के छात्रों का भर दिया फार्म

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र में एक विद्यालय द्वारा बिना मान्यता के इण्टर के छात्रों का फर्जी रजिस्ट्रेशन किया गया। विद्यालय ने हाईस्कूल की मान्यता का गलत फायदा उठाकर 13 छात्रों का फार्म भरा। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय की जांच से यह मामला सामने आया। डीआईओएस कार्यालय में हड़कंप मच गया है और जवाब मांगा गया है।

Dec 10, 2025 12:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के एक विद्यालय द्वारा बिना मान्यता के ही इण्टर के छात्रों का फार्म भरने का फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया है। विद्यालय द्वारा हाईस्कूल की मान्यता लेकर इण्टर के छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर फार्म भर दिया गया है। वहीं उन छात्रों का परीक्षा केन्द्र भी निर्धारित कर दिया गया है। गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय के जांच में यह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसके सामने आते ही डीआईओएस कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मामले में अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर ने डीआईओएस से जवाब मांगा है। जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के एक विद्यालय को वर्ष 2011 में हाईस्कूल की मान्यता मिली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन विद्यालय प्रशासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के मिलीभगत से इण्टरमीडिएट वर्ष 2025- 26 के 13 छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भर दिया गया है। वहीं इन छात्रों का परीक्षा केन्द्र भी निर्धारित हो चुका है। वहीं इसके अलावा इस कक्षा 11 वीं में भी विद्यालय प्रशासन द्वारा 12 छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। परीक्षा केन्द्रों के प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जांच करने पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसके प्रकाश में आने के बाद से अब जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जांच के घेरे में आ गया है। सवाल यह है कि विद्यालय का जब हाईस्कूल तक ही मान्यता है तो इण्टर के मान्यता के बगैर पोर्टल पर 11 वीं एवं 12 वीं के छात्रों का रजिस्ट्रेशन कैसे हो गया ?, अगर हो गया तो यह भनक डीआईओएस कार्यालय को क्यों नहीं हुई और विद्यालय के विरूद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस फर्जीवाड़े के प्रकाश में आने के बाद से डीआईओएस कार्यालस में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मामले में अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर ने डीआईओएस से जवाब मांगा है। एक विद्यालय का मामला मेरे संज्ञान में आया है। विद्यालय में कक्षा दस तक की मान्यता है, लेकिन कक्षा 12 के कुछ बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर विद्यालय द्वारा बोर्ड परीक्षा कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में क्षेत्रीय कार्यालय से भी बात की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शिवनरायण सिंह , जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया।