इजरायल भेजने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - बरियारपुर में एक जालसाज ने तीन बेरोजगारों से इजरायल भेजने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ितों में से एक ने बताया कि जालसाज ने फर्जी वीजा और हवाई टिकट भेजे थे।

इजरायल भेजने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी

बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। इजरायल भेजने का झांसा देकर एक जालसाज ने तीन बेरोजगारों से आठ लाख रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में पीड़ित ने बरियारपुर थाने में पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटौली के रहने वाले रंजीत यादव ने बताया कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक इजरायल भेजने के नाम पर उससे रुपये ले लिया। वाट्सएप पर फर्जी वीजा और हवाई टिकट दे दिया। जांच में वह फर्जी निकले। वहीं सलेमपुर कोतवाली के सोनबरसा निवासी सत्येंद्र यादव व बरहज निवासी मथरुरा मद्वेशिया से भी उसने विदेश भेजने के नाम पर रुपया लिया है।

तीनों बेरोजगारों से कुल आठ लाख रुपये जालसाज ने लिया है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।