Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsFraud in School Registration 13 Students Affected 8 Admissions Cancelled
फर्जी मिले आठ छात्रों का नामांकन निरस्त करने को भेजा प्रस्ताव

फर्जी मिले आठ छात्रों का नामांकन निरस्त करने को भेजा प्रस्ताव

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया के एक विद्यालय ने फर्जी तरीके से 13 छात्रों का इण्टर में नामांकन कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 8 छात्रों के नामांकन को निरस्त कर दिया और 5 छात्रों को अन्य विद्यालय में समायोजित करने का प्रस्ताव भेजा है। मामले की जांच के बाद विद्यालय की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

Jan 03, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। फर्जीवाड़ा कर एक विद्यालय द्वारा 13 विद्यार्थियों का इण्टर में भरे गए फार्म के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने आठ विद्यार्थियों के नामांकन को निरस्त करने एवं पांच विद्यार्थियों को गौरीबाजार के इन्दूपुर स्थित बाहर सिंह श्रीनेत इण्टर कालेज में समायोजन करने के लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही कक्षा ग्यारहवीं में 11 विद्यार्थियों को भी उसी विद्यालय में समयोजित करने की कार्रवाई की जा रही है। जबकि फर्जीवाड़ा करने वाले विद्यालय का मान्यता प्रत्याहरण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर को रिपोर्ट भेजी गई है। जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के एक विद्यालय को वर्ष 2011 में हाईस्कूल की मान्यता मिली थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन विद्यालय द्वारा फर्जी तरीके से इण्टरमीडिएट वर्ष 2025- 26 के 4 छात्राओं एवं 9 छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भर दिया गया। वहीं इन विद्यार्थियों का परीक्षा केन्द्र भी निर्धारित हो गया। वहीं इसके अलावा कक्षा 11 वीं में भी विद्यालय प्रशासन द्वारा 11 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया। परीक्षा केन्द्रों के प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जांच करने पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया। जिसके बाद अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर ने डीआईओएस से जवाब मांगा। मामला प्रकाश में आने के बाद से संबंधित विद्यालय एवं डीआईओएस कार्यालय में हड़कंप मच गया और डीआईओएस ने इसकी जांच एडीआईओएस को सौंपी। जिसके बाद एडीआईओएस ने विद्यालय पहुंच कर इसकी जांच की। मामला सही पाये जाने पर डीआईओएस कार्यालय ने विद्यालय के मान्यता प्रत्याहरण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर को अपनी आख्या भेजा। वहीं फर्जीवाड़ा कर भरे गए फार्मों की जांच करने पर उसमें पांच विद्यार्थियों का नामांकन सही पाया गया। जबकि जांच में तीन विद्यार्थी पहले ही इण्टर उत्तीर्ण पाए गए। वहीं पांच विद्यार्थियों का नामांकन सही नहीं पाया गया। जांच में सही पाए गए विद्यार्थियों को इन्दूपुर स्थित बाहर सिंह श्रीनेत इण्टर कालेज में समायोजित करने एवं आठ विद्यार्थियों का नामांकन निरस्त करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को प्रस्ताव भेजा गया है।