रोजगार का झांसा देकर 10 हजार की ऑनलाइन ठगी
Deoria News - बरहज के ग्राम विशुनपूरा में एक महिला को पेंसिल पैकिंग का रोजगार देने का झांसा देकर 10 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगे और बाद में जेल भेजने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपूरा में पेंसिल पैकिंग का रोजगार दिलाने के नाम 10 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विशुनपुरा निवासी सिन्धु देवी पत्नी रमाकांत ने बताया है कि दो दिन पहले दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया। फोन करने वाले ने पेंसिल पैकिंग करने के लिए घर बैठे काम देने का भरोसा दिया। उसने तीस हजार प्रति महीना देने की बात कही। उसके बाद उसने कहा कि रजिस्ट्रेशन के 10 हजार रुपये की जरूरत है। उसके झांसे में आकर महिला ने उसके बताए नम्बर पर यूपीआई के माध्यम से 10 हजार रुपये भेज दिया।
एक दिन बाद जालसाज ढाई हजार और रुपये का डिमांड करने लगा और पैसा न देने पर जेल भेजवाने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी इस तरह के फोन कॉल के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


