पूर्व सांसद ने की बरहज तक फोरलेन विस्तार की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने देवरिया से कसया फोरलेन मार्ग को बरहज तक विस्तारित करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस मार्ग को मऊ तक जोड़ा जाए। उनका मानना है कि इस फोरलेन से कई जिलों के लोगों को लाभ होगा और आवागमन सुगम होगा।

पूर्व सांसद ने की बरहज तक फोरलेन विस्तार की मांग

देवरिया, निज संवाददाता। पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने देवरिया से कसया फोरलेन मार्ग का बरहज तक विस्तार करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया कि शुक्रवार को हो रहे कार्यक्रम में देवरिया कसया फोरलेन को बरहज के मोहन सेतु से होते हुए मऊ तक किया जाय।पूर्व सांसद ने कहा कि देवरिया से कसया तक फोरलेन का निर्माण अच्छी बात है, लेकिन करोड़ो रूपये खर्च कर बनने वाले इस फोरलेन की उपयोगिता कितनी होगी, इस पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इस फोरलेन को सोनुघाट, भलुअनी, बरहज होते हुए मोहन सेतु से जोड़कर मऊ तक बना दिया जाय तो कई जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शहर को भी जाम से मुक्ति मिलेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।