
कफ सिरप मामले को दबाने के लिए की गई गिरफ्तारी: अमिताभ ठाकुर
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी
देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए शनिवार को सीजेएम मंजू कुमारी के न्यायालय में पेश किया गया। विवेचक से साक्ष्य संकलन को लेकर बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने सवाल खड़ा किए, अब 6 जनवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। सुनवाई के बाद जाते समय उन्होंने कहा कि केवल उन्हें कफ सिरप के मामले में आवाज उठाने पर फंसाया गया है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ ही उन्होंने वाराणसी के कुछ भाजपा के नेताओं का उन्होंने नाम उठाया तो अगले ही दिन आधी रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, ताकि यह मामला दब जाए।
गिरफ्तारी के समय उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनका एन्काउंटर कर दिया जाएगा, पूरी रात वह घबराते रहे। वह इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल करने के लिए जा रहे थे, रास्ते में गिरफ्तारी के समय उनका सामान छीन लिया गया। आज भी कफ सिरप से जुड़े तमाम सबूत उनके पास हैं। असली मुजरिम को बचाया जा रहा है। शुभम जायसवाल इस मामले में केवल प्यादा है, इसकी गहरी जड़े हैं। इसमें बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। धनंजय सिंह के विरुद्ध कई बार बड़े-बड़े आरोप लगे, लेकिन आज तक उनसे पूछताछ तक नहीं की गई। पूर्वांचल के एक बड़े माफिया का भी नाम इस मामले में आ रहा है। कोर्ट के संज्ञान में लेने के बाद 15 तक अनशन स्थगित गिरफ्तारी के समय व सदर कोतवाली में रखे जाने के दौरान का उन्होंने सीसी फुटेज व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का सीडीआर मांगने के साथ ही गुरुवार से जेल में आमरण अनशन शुरू कर दिया था। शनिवार को उन्होंने बताया कि न्यायालय के संज्ञान में लेने के बाद शुक्रवार की देर शाम से उन्होंने अपना आमरण अनशन स्थगित कर दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




