Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsFormer IPS Officer Amitabh Thakur Discharged from PGI Returns to Deoria Jail Amid Fraud Case
अमिताभ ठाकुर पीजीआई से डिस्चार्ज, वापस देवरिया जेल लाए गए

अमिताभ ठाकुर पीजीआई से डिस्चार्ज, वापस देवरिया जेल लाए गए

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी

Jan 09, 2026 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत में सुधार होने के बाद शुक्रवार को पीजीआई से डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें जिला कारागार देवरिया लाया गया। शाम करीब साढ़े सात बजे वे जिला कारागार पहुंचे। लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड निवासी अमिताभ ठाकुर ने 1999 में देवरिया में एसपी रहने के दौरान पत्नी नूतन के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के दौरान नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी व पति का नाम अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात लिखा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सितंबर 2025 में इस मामले में लखनऊ के ताल कटोरा थाने में केस दर्ज हुआ था। 10 दिसंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिए गए। 6 जनवरी की रात अचानक उनकी तबीयत जेल में बिगड़ गई और फिर उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज, बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर पहुंचाया गया। जहां से बुधवार की रात पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह देवरिया लाए गए। शाम करीब साढ़े सात बजे जिला कारागार पहुंचे अमिताभ ठाकुर हाथ में एक फाइल लिए हुए थे।