पंचायत सहायक संगठन के राहुल अध्यक्ष, मीनाक्षी बनी महामंत्री

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

रामपुर कारखाना में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सहायक संगठन का ब्लॉक स्तरीय इकाई का गठन हुआ। सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें राहुल कुशवाह अध्यक्ष, नीतू विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, मीनाक्षी गुप्ता महामंत्री और सूरज साहू कोषाध्यक्ष चुने गए।

पंचायत सहायक संगठन के राहुल अध्यक्ष, मीनाक्षी बनी महामंत्री

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड सभागार रामपुर कारखाना में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सहायक संगठन के ब्लॉक स्तरीय इकाई का गठन हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी पंचायत सहायक ने सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया। चांदपुर के पंचायत सहायक राहुल कुशवाह अध्यक्ष, नीतू विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, धर्मराज विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, मीनाक्षी गुप्ता महामंत्री, सोनू सिंह महामंत्री,सूरज साहू कोषाध्यक्ष, संध्या चौहान सचिव,संजय कुशवाहा महासचिव, निशा प्रजापति मंत्री, मिथिलेश गोंड मंत्री चुने गए। इस दौरान एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश मणि त्रिपाठी, पंचायत सहायक आकाश गुप्ता ,अमित कुशवाहा, कृति राय ,बबीता बर्मा ,दुर्गावती, विनीता, सुमित्रा, आकाश एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।