Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsFootball Finals Barhaj Defeats Baitalpur 2-0 to Claim Trophy
बैतालपुर को 2-0 से हराकर बरहज बना सर्वजेता

बैतालपुर को 2-0 से हराकर बरहज बना सर्वजेता

संक्षेप:

Deoria News - भलुअनी क्षेत्र के ग्राम बहोर में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को टाउन क्लब बरहज और बैतालपुर के बीच खेला गया। बरहज ने बैतालपुर को 2-0 से हराकर ट्रॉफी जीती। अखिल यादव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने मैच का शुभारंभ किया।

Jan 17, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम बहोर के खेल मैदान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को टाउन क्लब बरहज एवं बैतालपुर के बीच में खेला गया। बरहज ने बैतालपुर को 2-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। बरहज के अखिल यादव को मैच और प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच का शुभारंभ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने किया। मैच के उपरांत योगेश्वर शाही चुन्नू एवं भाजपा नेता राजकुमार गुप्त ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इस दौरान गिरिजेश सिंह, धीरेंद्र यादव, रवि सिंह, जाकिर अंसारी, विद्यासागर, विजय राजभर, रामयादी राजभर, मुसाहिब अंसारी, नितेश सिंह, डॉ वाई के तिवारी, रमेश चौरसिया, विजय उपाध्याय, चंदन प्रसाद ग्राम प्रधान प्रदीप शर्मा, राधेश्याम यादव, विजय राजभर मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें