Deoria News: मसाला प्रतिष्ठानों की जांच, बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया में सहायक आयुक्त हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य मसाला निर्माताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कई प्रतिष्ठान खाद्य लाइसेंस धारक होते हुए भी संचालन नहीं कर रहे थे। ऐसे प्रतिष्ठानों को लाइसेंस सरेंडर करने का निर्देश दिया गया। 18 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।

Deoria News: मसाला प्रतिष्ठानों की जांच, बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सहायक आयुक्त हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा खाद्य मसाला निर्माताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान चलाया। इसमें कई ऐसे प्रतिष्ठान पाए गए, जिन्होंने खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर रखा है, लेकिन वर्तमान में संचालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना खाद्य लाइसेंस सरेंडर करने के निर्देश दिए गए। जांच में बिना खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए प्रतिष्ठानों को तत्काल कार्य बंद करने तथा शीघ्र खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने को नोटिस जारी किया गया। साथ ही उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

अभियान के दौरान कुल 18 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। रुद्रपुर एवं नगर पालिका क्षेत्र से खाद्य मसालों के चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम चंद्र, नेहा त्रिपाठी, राजू पाल, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव एवं राम सिंगार यादव शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।