विशुनपुर देवार के पांच, परसिया के दो टोले पानी से घिरे
Deoria News - बरहज में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो रही है। सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती गांवों में लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। दियारा क्षेत्र के कई टोले पानी में डूब गए हैं और नावों की...

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बाढ़ की स्थिति दिनों दिन गम्भीर होती जा रही है। सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदियों के जलस्तर में चढ़ाव ने तटवर्ती गॉवों के ग्रामीणों को मुश्किल में डाल दिया है। दियारा क्षेत्र के सात टोले बाढ़ के पानी से घिर गए है। विशुनपुर देवार-नूरूल्लाह पुर तटबंध की तरफ तेजी से पानी बढ़ रहा है। करीब डेढ़ सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पानी से घिरे गांव में रहने लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। बरहज में थानाघाट पर बने मापक पर शुक्रवार को शाम पांच बजे सरयू 67.50 मीटर पर प्रवाहित हो रही है।
जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से एक मीटर अधिक है।बढ़ते जलस्तर से बाढ़ को लेकर लोगों में भय है। कपरवार संगम तट और कटइलवां गांव के सामने नदी दबाव बना रही है। परसिया देवार-नुरूल्लाहपुर तटबन्ध पर नदी की लहरें तेजी बढ़ रही है। नदी के जल स्तर बढ़ने से विशुनपुर देवार का कतलहिया, आदित्य का टोला, नई बस्ती, चौहान टोला, स्कूल टोला परसिया देवार का दसरसरिया टोला, राजभर टोला पानी से घिर गए है। उधर राप्ती नदी का भी जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। पानी से मैरुण्ड भदिला प्रथम गांव में हालात गम्भीर होते जा रहे है। नाव की व्यवस्था नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश बरहज: विशुनपुर देवार के घिरे टोलों के लिए अभी तक नाव का इंतजाम नहीं किया गया है। गांव के अशोक यादव, ओम प्रकाश यादव, सुरेंद्र प्रसाद, रामसेवक, किशोर ने बताया कि पांच टोले बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। नाव नहीं चलने से आवागमन में परेशानी हो रही है। सैकड़ों एकड़ फसलें पानी मे डूब गई है। नदी पार कर बरहज आने के लिए भी पर्याप्त नाव नहीं है। कोट..... बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति पर नजर रखी जा रहीं है। भदिला प्रथम और विशुनपुर देवार में जरूरत के हिसाब से नावें मुहैया कराई जा रहीं है। विपिन कुमार द्विवेदी उपजिलाधिकारी बरहज। जिले में नदियों का जलस्तर------------- नदी जलस्तर खतरे का निशान 1-सरयू (बरहज घाट) 67.50 मीटर 66.50 मीटर 2-राप्ती (भेड़ी घाट) 67.30 मीटर 70.50 मीटर 3-गोर्रा (पिड़रा घाट) 68.05 मीटर 70.50 मीटर 4-छोटी गंडक (नदावर घाट) 62.55 62.60 मीटर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




