Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsFire Station to Be Built in Bandi Babu Bhathparrani - Chief Minister Yogi Adityanath to Inaugurate Virtually
भाटपाररानी तहसील में बनने वाले अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

भाटपाररानी तहसील में बनने वाले अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। भाटपाररानी तहसील के बंदी बाबू में अग्निशमन केंद्र बनेगा।

Dec 06, 2025 09:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। भाटपाररानी तहसील के बंदी बाबू में अग्निशमन केंद्र बनेगा। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है और प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस वर्ष में ही इसका शिलान्यास कार्य पूरा हो जाएगा। जिले में हर वर्ष गर्मी के महीने में सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल के साथ ही लोगों के आशियाना आग की भेंट चढ़ जाता है। इसको देखते हुए हर तहसील मुख्यालय व ब्लाक मुख्यालय पर अग्निशमन केंद्र खोलने की शासन की योजना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके तहत सलेमपुर के मझौलीराज व रुद्रपुर में अग्निशमन केंद्र बन रहा है। मझौलीराज में अग्निशमन केंद्र बनकर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण होना है। वहीं भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के भिंगारी में पहले भूमि देखी गई थी, लेकिन अब बंदी बाबू में अग्निशमन केंद्र का निर्माण होगा। भूमि चिन्हित करने के साथ ही इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। विभागीय लोगों का कहना है कि जिस दिन मझौलीराज अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से करेंगे, उसी दिन इस अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास भी होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।