निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में अग्निशमन तथा आपात सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचने के उपायों और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई।

निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत

देवरिया, निज संवाददाता। अग्निशमन तथा आपात सेवा सप्ताह मनाए जा रहा है। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गईं। रविवार को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राघवनगर, बीएन पब्लिक स्कूल, केडी पब्लिक स्कूल उमनागर, सेंट जेवियर्स स्कूल गौरीबाजार, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल भाटपाररानी, एसबीटी पब्लिक स्कूल गौरीबाजार एवं आरएसएस एकेडमी सलेमपुर में सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ थीम पर निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट रचनाओं का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गैस सिलेंडर एवं शॉर्ट-सर्किट से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में सतर्कता एवं सूझबूझ से कार्य करने के उपाय बताए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी विशाल यादव एवं उनकी टीम द्वारा विद्यालयों में अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई तथा उनका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।