महिला थानेदार ने चलाया एंटी रोमियो अभियान
देवरिया। निज संवाददाता महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के के लिए महिला थानेदार ने...

देवरिया। निज संवाददाता
महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के के लिए महिला थानेदार ने रविवार को शहर के न्यू कालोनी मोहल्ले में एंटी रोमियों अभियान चलाया। महिला थानेदार और पुलिस टीम को देख चौराहों और पार्क से शोहदे भागने लगे। टीम के सरदस्यों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा और उनके लिए चलाए जा रहे हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। पार्क में घुम रहे युवकों से पूछताछ करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र के निर्देश पर महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह मयफोर्स रविवार को शहर के भटवलिया, रोडवेज तिराहा, सिविल लाइन, न्यूकालोनी तिराहा होते हुए पंडित दिनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची। जहां शाम होते ही मनचलों की भीड़ लग जाती है। पुलिस को देख कर चौक चौराहे पर खड़े मनचले खिसकने लगे। पुलिस टीम चौराहे पर उतर कर आने जाने वाली महिलाओं , युवतियों से सुरक्षा और चौराहे पर किसी प्रकार की परेशानी के बारे में पूछताछ की। चौराहे से होते हुए टीम के सदस्य पार्क में पहुंची। जहां पार्क में बैठे युवकों से पूछताछ की। वहीं पार्क में घूम रही महिलाओं और युवतियों से सुरक्षा के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने कुछ युवकों के पार्क में बिना काम के आने पर फटकार लगाई। वहीं महिला थाने की ने महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्पलाइन नंबर साइबर क्राइम के बारे में जागरुक किया।
