ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियासौतेली मां के कारनामे से आजिज आकर भूख हड़ताल पर बैठा बेटा

सौतेली मां के कारनामे से आजिज आकर भूख हड़ताल पर बैठा बेटा

रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। सौतेली मां के कारनामे से आजिज आकर बेटा भूख...

सौतेली मां के कारनामे से आजिज आकर भूख हड़ताल पर बैठा बेटा
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाSat, 10 Jun 2023 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद।

सौतेली मां के कारनामे से आजिज आकर बेटा भूख हड़ताल पर बैठ गया। मां ने महज 3 महीने में पिता से लगभग 50 लाख रुपए की जमीन रजिस्ट्री करवा दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और युवक को माता-पिता के साथ थाने पर लाई। थाने में 2 घंटे तक चली पंचायत के बाद तीनों ने आपस में समझौता कर लिया।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी हमीदुल्लाह शुक्रवार की दोपहर अपने पिता और सौतेली मां पर आरोप लगाते हुए घर के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए। भीषण गर्मी में बिना कुछ खाए पिए देखकर ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह उनसे हड़ताल तोड़ने की अपील की, लेकिन हमीदुल्लाह अपनी बात पर अडिग रहे। दोपहर होते-होते युवक के भूख हड़ताल पर बैठने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। उनका भूख हड़ताल पर बैठना सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया।

इस बात की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने हल्का दरोगा और सिपाहियों को गांव भेजा। पुलिसकर्मी भूख हड़ताल पर बैठे युवक और माता-पिता को थाने लायी। आसपास के लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने 2 घंटे तक थाने में पंचायत की। माता पिता के अब जमीन नहीं बेचने के आश्वासन और घर बनाने के लिए जगह देने की बात पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। थानेदार ने कहा कि सूचना पर दोनों पक्षों को थाने गया लाया गया था। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें