Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला गंभीर

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल-मगहरा मार्ग पर मईल थाने के समीप परसिया अली मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महि

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला गंभीर

Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मईल-मगहरा मार्ग पर मईल थाने के समीप परसिया अली मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।सदर कोतवाली के बेलपार गांव के रहने वाले राजन कुमार (35) पुत्र श्री प्रसाद के बुआ का घर मईल थाना क्षेत्र के देवढ़ी में है। शनिवार की रात बुआ की लड़की गूंजा को सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपनी बाइक पर एक महिला को लेकर बुआ के घर जा रहे थे, अभी वह मईल-मगहरा मार्ग पर परसिया अली मोड़ के समीप पहुंचे थे कि तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया।

जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भेजा गया, रास्ते में ही राजन की मौत हो गई, वहीं नगीना प्रसाद की पत्नी का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। ्र

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।