टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत, देवगांव के सामने हुआ हादसा

Feb 12, 2026 09:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - गौरीबाजार में एक बाइक सवार को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर पहचान करने में जुटी है। यह घटना गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर देवगांव हनुमान मंदिर के पास हुई।

टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत, देवगांव के सामने हुआ हादसा

गौरीबाजार (देवरिया)। हिन्दुस्तान टीम। टैंकर के चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर के नीचे आकर बाइक सवार के चितड़े उड़ गए। शव की पहचान नही हो सका। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पर पहुंची बाइक के नंबर के आधार पर शव की पहचान करने में जुटी है। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गौरीबाजार के देवगांव हनुमान मंदिर के समीप बुधवार रात एक बाइक सवार को गोरखपुर के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दिया। बताया जाता है बाइक सवार सड़क के कट से लेन बदल रहा था। टैंकर के टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और उछल कर पहिए के नीचे चला गया।

टैंकर से कुचल कर बाइक सवार के चितड़े उड़ गए। शव को पहचाना मुश्किल था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर युवक के शव की पहचान करने में जुटी थी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार को बघौच घाट के होने की जानकारी मिल रही है। अभी शव का पूरी तरह पहचान नही हुआ है। उस क्षेत्र से जानकारी मांगी जा रही है, ताकि शव का पहचान हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।