करें सब्जी, फल, मसालों की खेती, मिलेगा अनुदान

Feb 16, 2026 08:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में, उद्यान विभाग द्वारा फल और मसालों की खेती करने वाले किसानों को अनुदान दिया जाएगा। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत केला, पपीता, प्याज, लहसुन, धनिया, और हल्दी की खेती पर अनुदान मिलेगा। किसानों को अनुदान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा और राशि उनके खातों में भेजी जाएगी।

करें सब्जी, फल, मसालों की खेती, मिलेगा अनुदान

देवरिया, निज संवाददाता। फल, मसालों की खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग द्वारा अनुदान दिया जायेगा। एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं अन्य कार्यक्रमों के तहत केला, पपीता, सिंघाड़ा एवं प्याज, लहसुन, धनिया, हल्दी की खेती पर भी अनुदान मिलेगा। खेती करने, अनुदान को किसान उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उद्यान विभाग द्वारा सब्जी, फलों, मसालों की खेती को बढ़ावा देने को कई योजनायें चलाई जा रही है। इसमें एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत केला की खेती करने को 25 हेक्टेयर व पपीता के लिए 3 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। केला पर प्रति हेक्टेयर 42 हजार व पपीता पर 18 हजार अनुदान मिलेगा।

ड्रैगन फ्रूट का 1 हेक्टेयर, सिघाड़ा का 3 हेक्टेयर लक्ष्य है। ड्रैगन फ्रूट पर 1.62 लाख व सिघाड़ा पर 30 हजार अनुदान मिलेगा। शाकभाजी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में शाकभाजी की खेती को 60 हेक्टेयर लक्ष्य मिला है। इस पर 24 हजार प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जायेगा। मसाला विस्तार कार्यक्रम में प्याज का 26 हेक्टेयर, हल्दी का 15 हेक्टेयर, धनिया का 12 हेक्टेयर तथा लहसुन का 75 हेक्टेयर लक्ष्य है। प्याज व लहसुन पर 20 हजार प्रति हेक्टेयर, हल्दी पर 24 हजार, धनिया पर 12 हजार अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जायेगी। फसल सुरक्षा को कंटीले तार पर मिलेगा अनुदान संरक्षित खेती कार्यक्रम के तहत घेराबंदी को 3 हजार मीटर का लक्ष्य मिला है। एक कृषक को एक हजार मीटर कंटीले तार पर 300 रूपये मीटर पर 150 मीटर अनुदान दिया जायेगा। जबकि सब्जी मचान कार्यक्रम में 15 हेक्टेयर लक्ष्य है और प्रति हेक्टेयर 10 हजार अनुदान है। सब्जी, फल और मसालों की खेती करने को किसानों को अलग-अलग योजनाओं में अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। अनुदान की राशि किसानों के खाते में भेजी जायेगी। किसान विभाग से संपर्क कर सकते हैं। राम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, देवरिया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।