Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsFarmers Protest Continues for Sugar Mill Operation in Deoria
बैतालपुर चीनी मिल चलाने को धरना जारी

बैतालपुर चीनी मिल चलाने को धरना जारी

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर किसानों का धरना सोमवार को 2 साल 3 वें दिन जारी रहा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब तक बैतालपुर चीनी मिल नहीं चलती और पंचायत राज एक्ट को मूल स्वरूप में लागू नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।

Feb 10, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का बैतालपुर चीनी मिल चलाने समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा किसानों का धरना सोमवार को 2 साल 3 वें दिन जारी रहा। समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार जब तक बैतालपुर चीनी मिल चलाने का काम नहीं करती और पंचायत राज एक्ट तथा निकाय एक्ट को मूल स्वरूप में लागू नहीं करती तब तक धरना चलता रहेगा। इसमें विकास दुबे,पंडित वेद प्रकाश, चतुरराननओझा, मंजू चौहान, बकरीदन उर्फ बरकत अली, रामप्रीत कनौजिया, संजीव शुक्ला, विश्वजीत सिंह, विजय शंकर कर्मयोगी, राजू चौहान, सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, विनय मिश्रा, अग्रसेन सिंह, श्रीकांत, कामाख्या सिंह, राज मंगल सिंह आदि शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें