ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाखेतों पर कटान से सांसत में किसान, गांवों में दुश्वारियां

खेतों पर कटान से सांसत में किसान, गांवों में दुश्वारियां

बरहज। हिन्दुस्तान संवाद सरयू नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे से एक ही जगह स्थिर

खेतों पर कटान से सांसत में किसान, गांवों में दुश्वारियां
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाTue, 27 Jul 2021 04:51 AM
ऐप पर पढ़ें

बरहज। हिन्दुस्तान संवाद

सरयू नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे से एक ही जगह स्थिर हो गया है। जलस्तर स्थिर होने के बावजूद भी तटवर्ती क्षेत्र में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। कृषि योग्य भूमि पर तेज हुई कटान से सांसत में पड़े किसानों की नींद उड़ गई है। नदी में समा चुकी खेती व फसल बर्बादी से पीडि़त हुए किसान प्रशासनिक मदद मिलने की आस संजोए हुए हैं। वहीं, विशुनपुर देवार के मैरूण्ड सात टोलों व भदिला प्रथम गांव में दुश्वारियां थमने का नाम हीं नहीं ले रही है। बरहज थाना घाट पर बने बाढ़ मापक के अनुसार सोमवार शाम करीब पांच बजे सरयू नदी का जलस्तर 67 मीटर 45 सेमी पर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 66 मीटर 50 सेमी से 95 सेमी ऊपर है। वहीं, रविवार शाम भी नदी का जलस्तर 67 मीटर 45 सेमी पर दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे से नदी का जलस्तर एक ही जगह स्थिर पर ग्रामीण सहमे हुए हैं। इनके समक्ष उत्पन्न हुई मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

खेत विलीन होने से चिंतित हुए किसान

तटवर्ती क्षेत्र में फैले हुए नदी के पानी से किसानों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कपरवार संगम तट से लेकर कटइलवां व पैना गांव तक लगा कटान खेतों को अपने आगोश में ले रहा है। कृषि योग्य भूमि को नदी में विलीन होता देख किसानों का चेहरा उदास हो गया है। नदी के स्थिर हुए जलस्तर पर टकटकी लगाए ग्रामीण ऊहापोह की स्थिति में आ गए हैं। यदि जलस्तर में गिरावट आई तो बाढ़ आने की समस्या से निजात मिल जाएगा। विशुनपुर देवार के सात टोलों पर दुश्वारियां बरकरार है। राप्ती नदी से घिरे भदिला प्रथम गांव के ग्रामीण सकते में हैं। यदि जलस्तर में वृद्धि हुई तो बाढ़ प्रभावित गांवों में तबाही तय मानी जा रही है। अलर्ट हुआ प्रशासन बाढ़ से निपटने का हर एक इंतजाम पूरा कर लिया है।

पिछले 24 घंटे से नदी का जलस्तर एक ही जगह स्थिर है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है। बाढ़ बचाव के लिए समस्त इंतजाम पूर्ण करा लिया गया है।

संजीव कुमार यादव, एसडीएम-बरहज।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें