
सिधुआ में बिजली घर निर्माण को भाकियू करेगा अनशन
Deoria News - देवरिया में भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल, उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार की अगुवाई में, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली, स्वास्थ्य और सड़क की समस्याओं का जिक्र किया गया। किसान नेता ने गर्मियों में बिजली कटौती और जर्जर सड़कों के लिए सुधार की मांग की। 10 जनवरी से अनिश्चितकालीन अनशन की योजना है।
देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिसमें बिजली, स्वास्थ्य, सड़क से जुड़े हुए प्रमुख समस्याएं शामिल हैं। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह को भी ज्ञापन दिया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि गर्मी के दिनों में जनता एवं किसानों को जब बिजली की आवश्यकता होती है तो ओवरलोड होने, बार-बार ट्रिप होने से बिजली की कटौती होती है, जिससे आम जनता एवं किसानों को परेशानी होती है। भारतीय किसान यूनियन द्वारा बहुत दिनों से सिधुवां में एक नया बिजली घर बनाने की मांग कर रही है, जिसमें विभाग द्वारा जमीन का सर्वे भी कर लिया गया है।
इतना ही नहीं ग्रामीण अंचल में बरसों से पुराने 11 हजार के तार जर्जर हैं। आज भी गांवों के अन्दर 11 हजार के नंगे तार वैसे ही हैं, मगर न तार बदलने की और न ही केवल लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। भीखमपुर रोड पर लाहिलपार और गोरयाघाट के बीच सड़क टूट रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनायें हो रही हैं। सड़कें बन रही हैं, मगर कुछ दिनों के बाद ही टूट भी जा रही है। भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर दिनांक 10 जनवरी से बरियारपुर थाने के अन्तर्गत विशुनपुरकला चौराहे पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन द्वारा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया हैं। ज्ञापन देने वालों में भाकियू जिला संयोजक सदानंद यादव, जिला महासचिव धनंजय सिंह, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, शेषनाथ सिंह, दिग्विजय नारायण कुशवाहा, बृजेश यादव, उमाशंकर सिंह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




