मानक के विपरीत गैस पाइपलाइन बिछाने आरोप
Deoria News - सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद।सलेमपुर-नवलपुर-लार पीच मार्ग पर गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य को लेकर माकपा व किसान सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं न

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर-नवलपुर-लार पीच मार्ग पर गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य को लेकर माकपा व किसान सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गंभीर आपत्ति जताई है। कामरेड प्रेमचन्द यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनीं सलेमपुर-नवलपुर मार्ग की सड़क के किनारे मानकों के विपरीत पाइपलाइन डाली जा रही है।कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बरसात के मौसम में सड़क के टूटने और क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना है, जिससे आवागमन बाधित हो सकता है। इस संबंध में कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेताओं ने डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे।
कार्यकर्ताओं ने जनहित में सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मानक के अनुरूप ही कार्य कराने की अपील की है।इस दौरान कामरेड सतीश कुमार, प्रेम चन्द्र यादव, बालेन्दु मौर्य, संजय गोंड, जावेद हाशमी, श्रीराम यादव, सुनील यादव और प्रदीप भारती आदि ने जिला प्रशासन से मांग किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


