फॉर्मर रजिस्ट्री के पेंच, बोरे की कमी से गेहूं खरीद सुस्त
Deoria News - देवरिया में गेहूं की खरीद धीमी हो गई है क्योंकि किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। जिले में 35% किसान अभी भी रजिस्ट्री से वंचित हैं, जिससे वे क्रय केन्द्रों से लौट रहे हैं। अब तक 551 किसानों से 3036.582 एमटी गेहूं की खरीद हुई है, लेकिन बोरे की कमी भी समस्या पैदा कर रही है।

देवरिया, निज संवाददाता फार्मर रजिस्ट्री के पेंच और बोरे की कमी से गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने से क्रय केन्द्रों से किसान लौट रहे हैं। क्योंकि जिले के करीब 35 फ़ीसदी किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं। अभी तक 551 किसानों से 3036.582 एमटी गेहूं की खरीद हुई है।किसानों का गेहूं खरीदने को जिले में 96 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। जहां पर अप्रैल महीने से 2585 रूपये कुंतल की दर से गेहूं की खरीद की जा रही है। शासन ने जिले को 51000 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है। गेहूं कटाई के बाद किसान गेहूं लेकर क्रय केन्द्रों पर पहुंचने लगे।
अभी खरीद तेज हुआ था कि पिछले सप्ताह शासन ने गेहूं बेचने के लिए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया। बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसान क्रय केन्द्रों पर गेहूं नहीं बेच सकते हैं। इस नये आदेश के बाद गेहूं की खरीद की रफ्तार सुस्त पड़ गयी है। क्योंकि अभी तक करीब 65 फीसदी किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराया है। वहीं बोरे की कमी से भी गेहूं खरीद में तेजी नहीं आ रही है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने से किसान क्रय केन्द्रों से वापस लौट रहे हैं।क्रय केन्द्र पर लेबर नहीं, गेहूं बेचने को भटक रहे किसानभागलपुर संवाद अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर क्रय केन्द्र न होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक क्रय केन्द्र दस किलोमीटर दूर पड़री गजराज में 10 किमी दूर है। लार ब्लॉक के बलडीहा गांव के दीप नारायण, गोड़वली के जमादार सिंह, नरसिंडाड़ के सोनू गेहूं तौल कराने पहुंचे थे। यह जानकारी वहां तौल करा रहे आशीष मिश्र ने दी। दूसरा भागलपुर ब्लॉक मुख्यालय से 15 किलोमीटर दुर अण्डिला न्याय पंचायत के अकूबा गांव में बनाया गया है। सचिव भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि सोमवार को लेबर आयेंगे तो गेहूं खरीदा जायगा। किसान फार्मर आईडी बनवाकर तैयार रखें, बिना इसके गेहूं की खरीद नहीं किया जायेगा।किसानों का गेंहू बेचने में फार्मर रजिस्ट्री बन रहीं हैं बाधासलेमपुर संवाद अनुसार राजकीय क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन फार्मर रजिस्ट्री न होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक सात किसानों से 336 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी हैं। गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के सहला गांव निवासी हरिलाल यादव, चम्पा देवी तथा चांद पलिया गांव के सुधाकर सिंह व बृजेश मिश्र ने फार्मर रजिस्ट्री कराई। वहीं सहला गांव के किसान अशोक तिवारी और अहिलौली लाला गांव निवासी गोरखनाथ गुप्ता की रजिस्ट्री न होने के कारण उन्हें वापस भेज दिया गया। क्रय केंद्र पर बोरे समेत सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। विपणन निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि अब तक सात किसानों से 336 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है।कोटगेहूं बेचने को शासन ने फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है। शासन ने चकबंदी वाले 62 हजार किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से छूट दिया है। सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। अब-तक 551 किसानों से 3036.582 एमटी गेहूं की खरीद हुई है।- सुलभ आनंद, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, देवरिया
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


