फार्मर रजिस्ट्री ने किसानों के गेहूं बेचने पर फंसाया पेच

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में किसानों के गेहूं बेचने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। अभी तक 68% किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जबकि 1.4 लाख किसान अभी भी रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं। आधार और खतौनी में नाम न मिल पाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फार्मर रजिस्ट्री ने किसानों के गेहूं बेचने पर फंसाया पेच

देवरिया, निज संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री ने किसानों के गेहूं बेचने पर पेंच फंसा दिया है। इससे ऑनलाइन करने के बाद भी किसानों का गेहूं क्रय केन्द्रों पर नहीं तौला जा रहा है। शासन ने गेहूं बेचने को फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया है। अभी तक करीब 68 फ़ीसदी किसानों का ही फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने को सहज जन सेवा केन्द्रों से लेकर तहसील में लेखपालों के पास चक्कर लगा रहे हैं। आधार और खतौनी में नाम मैच नहीं करने से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो रही है। किसानों की सभी खतौनी का एक जगह ब्योरा दर्ज कर फार्मर आईडी नंबर बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद आईडी नंबर डालने पर किसान की सभी जमीन का ब्योरा एक जगह मिल जायेगा। इससे किसानों को अलग-अलग खसरा खतौनी नहीं निकालना पड़ेगा और पैसे व समय की बचत होगी। फार्मर रजिस्ट्री को राजस्व विभाग,पंचायत व कृषि विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है। जिले में 4.42 लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होना हैं, लेकिन अभी तक करीब तीन लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। करीब 1.40 लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ हैं। पिछले सप्ताह शासन ने गेहूं बेचने को किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया। शासन के नये फरमान से फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को गेहूं बेचने में पेंच फंस गया है। पंजीकरण कराने के बाद भी किसान क्रय केन्द्रों पर गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। गेहूं बेचने को फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता से किसान सहज जन सेवा केन्द्रों व तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। आधार व खतौनी में नाम मैच नहीं होने से किसान परेशान हैं। खतौनी में आधार के अनुसार नाम संशोधन कराने पर ही फार्मर रजिस्ट्री हो रही है।कोट---शासन ने गेहूं खरीद को फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया है वह शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री करवा लें। फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद ही क्रय केन्द्रों पर गेहूं तौल कराया जायेगा।सुलभ आनंद, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, देवरिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।