गेहूं क्रय केंद्र पर ही बनेगी फॉर्मर रजिस्ट्री व आईडी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री व आईडी बनने के बाद ही क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं खरीदारी का निर्देश है। इसके चलते जिन कि

गेहूं क्रय केंद्र पर ही बनेगी फॉर्मर रजिस्ट्री व आईडी

देवरिया, निज संवाददाता। सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री व आईडी बनने के बाद ही क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं खरीदारी का निर्देश है। इसके चलते जिन किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराया है जिससे उन्हें गेहूं बेचने में दिक्कत हो रही है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए संबंधित गेहूं क्रय केंद्र पर ही फॉर्मर रजिस्ट्री व आईडी बनेगी। इससे अब किसानों को सहूलियत होगी।किसानों को क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री व आईडी अनिवार्य कर दी गई है। इस आदेश के चलते क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीदारी नहीं हो पा रही थी। इसे देखते हुए गेहूं क्रय केंद्र पर ही किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री व आईडी बनेगी।

जिससे आसानी से क्रय केंद्र पर किसान अपनी उपज को बेच सकेंगे। उधर किसानों की सहूलियत के लिए जिले के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के भागलपुर विकास खंड में दो नए क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिनमें क्रय विक्रय भागलपुर व बी पैक्स धर्मेकुण्डावल हरि शामिल है। वहीं ज़िले में इस समय 2, 50000 मिट्रिक टन गेहूं खरीद के लिए बोरा उपलब्ध है। इसके अलावा राशन के वितरण के साथ-साथ खाली हो रहे बोरों को कोटेदारों से प्रतिदिन लिया जा रहा है। जिससे क्रय केंद्रों पर बोरे की समस्या नहीं आएगी। वहीं क्रय एजेंसी पीसीएफ को 133 गांठ बोरे का आवंटन किया गया है जिसमें से अब तक कुल 41 गांठ बोरो का ही उपयोग हुआ है व पीसीयू को 130 गांठ का आवंटन किया है जिसमें से कुल 34 गांठों का उपयोग हुआ है। किसानों को क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।