बेटी-दामाद के झगड़े में ससुर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
Deoria News - देवरिया, हिन्दुस्तान टीम क्षेत्र के सेख़ौना डीह गांव में सोमवार की देर रात बेटी
देवरिया, हिन्दुस्तान टीम क्षेत्र के सेख़ौना डीह गांव में सोमवार की देर रात बेटी - दामाद के विवाद को सुलझाने पहुंचे सुसर को दामाद ने धक्का दे दिया था। बाइक पर गिर गए। इसके बाद मौत हो गई थी। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के बाद बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है। उधर पुलिस भी हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
परिवारिक पृष्ठभूमि
कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी दास गांव के रहने वाले राधेश्याम गोंड की बेटी ज्योति की शादी 2017 में महुआडीह थाना क्षेत्र के सेखौना डीह गांव में हुई। शादी के बाद आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दंपति में विवाद होता रहता है। कई बार दोनों के बीच हुए विवाद में सुलह समझौता भी हुआ। सोमवार को राधेश्याम अपने बेटे राज के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे। इस बीच उनकी बेटी ज्योति ने सूचना दिया कि पति विवाद कर रहे हैं। सूचना पर राधेश्याम बेटे राज के साथ बाइक से सेखौना डीह पहुंच गए। राज का आरोप है कि जब वह दरवाजे पर पहुंचे तो उसके पापा झगड़ रहे जीजा से बात करने लगे।
घटना का विवरण
इस बीच उन्होंने पापा को धक्का दे दिया, जिससे वह बाइक पर गिर गए। बाइक के लेगगार्ड से उनके सिर में चोट लग गई। उसके बाद उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


