आरोग्य मेले में एक्सपायरी दवाएं मिलने से हड़कंप
Deoria News - नवलपुर (देवरिया) में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुरा में गंभीर लापरवाही सामने आई। मेले में मरीजों को वितरण के लिए रखी गई दवाओं में कई एक्सपायरी दवाएं मिलीं, जिससे हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

नवलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मेले में मरीजों को वितरण के लिए रखी गई दवाओं में एक्सपायरी दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हिन्दुस्तान वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।रविवार को पीएचसी विशुनपुरा पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा था।जिसमें मरीजों के इलाज और मुफ्त दवा वितरण के लिए काउंटर पर दवाएं रखी गई थीं।
लेकिन जब वहां मौजूद लोगों ने दवाओं की जांच की तो कई दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि ये दवाएं मरीजों को देने के लिए ही टेबल पर रखी थीं। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि शिकायत सही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


