एसएसबीएल इंटर कॉलेज में सम्मानित हुए मेधावी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - सेवा समिति बनवारी लाल इण्टर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती को पुष्पांजलि दी। बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाणपत्र, पेन एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को प्रेरणा दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसएसबीएल इंटर कॉलेज में सम्मानित हुए मेधावी

देवरिया, निज संवाददाता। सेवा समिति बनवारी लाल इण्टर कॉलेज में शनिवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा 2026 में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य के द्वारा मेडल, प्रमाणपत्र, पेन एवं पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य त्रिपाठी ने अंतर्विषयक दृष्टिकोण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी एवं उनके भविष्य के लिए मंगल कामना की।

हाई स्कूल में सलामत अली, वेदांत कुमार सिंह व आयुष कुमार, इण्टरमीडिएट गणित में सूरज कुमार चौहान एवं मयंक पाण्डेय, इंटरमीडिएट कृषि में आदित्य मद्धेशिया, आस्तिक मणि त्रिपाठी, अविनाश एवं सनी यादव एवं 12 कला वर्ग में सलोनी मिश्रा आदि सम्मानित किए गए। इस दौरान अशोक कुमार चौहान, डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला, अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. शिवधारी प्रसाद, डॉ. राजेश मिश्र, अखिलेश कुमार पाण्डेय, अजय कुमार पाण्डेय, रमाशंकर चौरसिया, संजयानन्द पाण्डेय संजीव कुमार पाठक, सुमन सिंह, अविनाश कुमार बरनवाल, संतोष कुमार राय, गुलाबचंद चौरसिया व आदित्य कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।