
डीएम के आदेश के बाद भी लापरवाही, 50 किलोमीटर दूर बना परीक्षा केंद्र
Deoria News - देवरिया में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में लापरवाही बरती गई है। जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद, छात्रों को उनके विद्यालयों से 50 से 18 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इससे छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुल 174 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है।
देवरिया, निज संवाददाता परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में जनपदीय समिति द्वारा लापरवाही बरती गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद भी तीन विद्यालयों का परीक्षा केंद्र उनके मूल विद्यालय से करीब 50 से 18 किलोमीटर दूर तक बना दिया गया है। ऐसे में परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर इन विद्यालयों के परीक्षार्थी चिंतित हैं। परीक्षा केंद्र के निर्धारण मे लापरवाही बरतते हुए जनपदीय समिति द्वारा वीरेंद्र बहादुर राव राजकीय इंटर कॉलेज नगवा खास रुद्रपुर के इंटर के चार छात्रों का परीक्षा केंद्र आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा को बनाया गया है। इन दोनों विद्यालयों के बीच की दूरी करीब 50 किलोमीटर से अधिक है।
वहीं इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सलेमपुर के दसवीं एवं इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज सलेमपुर के 12 वीं के छात्रों का परीक्षा केंद्र श्री अनंत इंटरमीडिएट कॉलेज सतरावं को बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र से इन दोनों विद्यालयों की दूरी करीब 18 किलोमीटर है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि केंद्र निर्धारण के दौरान परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर जिलाधिकारी सख्त थीं, उन्होंने परीक्षा केंद्रों को नजदीक बनाने के निर्देश भी दिए थे। वहीं कई परीक्षा केंद्रों के प्रस्तावित सूची में दूर बन जाने के कारण डीएम ने परीक्षा केंद्रों के सूची के फाइल को वापस भी कर दिया था एवं संशोधन कर परीक्षा केंद्रों को नजदीक बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एडीएम प्रशासन की निगरानी संशोधन कर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। लेकिन इसमें भी निर्धारण के दौरान घोर लापरवाही बरती गई और तीन विद्यालयों के 19 छात्रों का परीक्षा केंद्र उनके विद्यालय से काफी दूर बना दिया गया। छात्र आवंटन सहित 174 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड ) ने छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची बुधवार की देर रात को जारी कर दी। जारी सूची में 174 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं प्रस्तावित सूची में 163 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिसमें 15 केंद्र मानक विहीन पाए जाने पर उन्हें सूची से हटा दिया गया और 26 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड ने 22 दिसंबर तक आपत्ति मांगी है। 30 दिसंबर को बोर्ड द्वारा परिक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इस वर्ष 115968 विद्यार्थी देंगे परीक्षा वर्ष 2025- 26 में होने वाले बोर्ड परिक्षा में जिले के 1,15,968 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें हाईस्कूल में 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं एवं तीन थर्ड जेंडर विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं इण्टरमीडिएट में 30,990 छात्र, 27,420 छात्राएं एवं एक थर्ड जेंडर विद्यार्थी शामिल है। वर्ष वार परीक्षार्थी व परीक्षा केंद्र वर्ष विद्यार्थियों की संख्या परीक्षा केन्द्र 2024 129175 180 2025 126159 179 2026 115968 174

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




