अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश को 226 बच्चों ने दी परीक्षा
Deoria News - गोरखपुर के सहजनवां में अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। परीक्षा में 248 छात्रों ने आवेदन किया, जिनमें से 226 ने परीक्षा दी। कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए अलग-अलग समय पर परीक्षा ली गई थी। परीक्षा केंद्र पर छात्रों की गहन चेकिंग की गई और उन्हें हिंदी या अंग्रेजी में परीक्षा देने का विकल्प दिया गया।

देवरिया, निज संवाददाता। गोरखपुर के सहजनवां में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा हुई। यह परीक्षा महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज में कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। जिसमें 226 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया, जबकि 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए नायब तहसीलदार रत्नेश यादव को मजिस्ट्रेट बनाया गया था। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु 248 छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें कक्षा 6 में 123 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 113 एवं कक्षा 9 में 125 के सापेक्ष 113 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दोनों में ही कक्षाओं में 22 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
यह परीक्षा महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज में कराया गया। जिसमें कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा के लिए 11 से 1 बजे तक एवं कक्षा 9 वीं के परीक्षा के लिए 11 बजे से 1.30 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के लिए परीक्षार्थी करीब एक घण्ट पहले ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए थे, जहां उनकी गहन चेकिंग करने के बाद केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में छात्रों को उनकी सुविधानुसार हिंदी व अंग्रेजी माध्यम दोनों में से किसी एक माध्यम से परीक्षा देने की सुविधा रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


