
देवरिया के आठ परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा
Deoria News - जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिले में आठ परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें 2914 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केन्द्रों पर सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होगी। ब्रीफिंग सेशन गुरुवार को राजकीय इण्टर कालेज में होगा।
देवरिया, निज संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में आठ परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें 2914 परीक्षार्थी एक साथ परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन व नवोदय प्रशासन ने तैयारी कर ली है। परीक्षा को लेकर गुरूवार को राजकीय इण्टर कालेज में ब्रीफिंग सेशन का आयोजन भी किया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय के छह में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 2914 बच्चों ने आवेदन किया है। जिसमें 1367 छात्राएं व 1547 छात्र शामिल हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिए 13 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन जाना है।
बच्चों की सुविधा को देखते हुए जिले में आठ परीक्षा केन्द्रों बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। वहीं परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जो विद्यालय परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं उनमें एसएसबीएल इण्टर कालेज देवरिया, जगत नरायण इण्टर कालेज पकड़ी बीरभद्र, अशोक इण्टर कालेज रामपुर कारखाना, राजकीय इण्टर कालेज देवरिया, बीआरडी इण्टर कालेज देवरिया, बीआरडी कृषक इण्टर कालेज भाटपाररानी, बापू इण्टर कालेज सलेमपुर, चन्द्रशेखर इण्टर कालेज देवगांव गौरीबाजार शामिल हैं। परीक्षा को लेकर गुरूवार को ब्रीफिंग सेशन का आयोजन किया जाना है, जिसमें सभी डीआईओएस, सभी बीईओ, केन्द्र अधीक्षक समेत नवोदय विद्यालय प्रशासन शामिल होगा। इन विकास खण्ड़ों के इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा जिले के सभी विकास खण्ड़ों से 2914 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें पथरदेवा विकास खण्ड के 227, देसही देवरिया के 239, तरकुलवां के 263, रामपुर कारखाना के 205, देवरिया सदर के 234, भलुअनी के 157, बरहज के 124, बैतालपुर के 167, भाटपाररानी के 177, बनकटा के 195, भटनी के 125, सलेमपुर के 211, भागलपुर के 106, लार के 118, गौरीबाजार के 236 एवं रुद्रपुर विकास खण्ड के 130 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




