Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsEncroachment Removal Drive in Lar Vigilance Increased on Roads
अतिक्रमण हटने के बाद सड़क की बढ़ी निगरानी

अतिक्रमण हटने के बाद सड़क की बढ़ी निगरानी

संक्षेप:

Deoria News - नगर पंचायत लार के लक्खू मोड़ से चनुकी मोड़ तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। तीन घंटे तक चले इस अभियान में 400 से अधिक दुकानों के टीन शेड और अन्य निर्माण हटाए गए। अब सड़क की निगरानी बढ़ा दी गई है और बेतरतीब खड़े वाहनों तथा ठेलों के चालान काटे गए हैं।

Dec 09, 2025 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लार के लक्खू मोड़ से चनुकी मोड़ तक रविवार को अतिक्रमण हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही अब इस सड़क पर नगर पंचायत व पुलिस टीम की निगरानी बढ़ गई है। नपं के कर्मचारी पुलिस कर्मियों के साथ सोमवार को घूमकर सड़क के दोनों पटरियों का अवलोकन किए एवं दुकानदारों को नाले के पीछे ही दुकान लगाने की हिदायत दिए। नगर पंचायत लार के लक्खू मोड़ से चनुकी मोंड तक नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता तथा नायब तहसीलदार गोपाल जी व हरिप्रसाद के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब 3 घण्टे तक चले इस अभियान में सड़क के दोनों तरफ 400 से अधिक दुकानों के आगे नाले पर लगे टीन शेड व अन्य निर्माण को बुलडोजर तथा नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही अब इस सड़क की निगरानी बढ़ दी गई है। सोमवार की शाम को नगर पंचायत व पुलिस टीम ने लक्खू मोड़ से चनुकी मोड़ तक पैदल घूमकर अवलोकन किया। इस दौरान बेतरतीब खड़ा किए गए 15 वाहनों का एवं सड़क पर लगाए गए 5 ठेले- खोमचे वालों का चालान काटा गया। चौकी प्रभारी कस्बा लार कमलेश कुमार यादव ने कहा की यह कार्य निरन्तर चलता रहेगा। दुबारा अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर बेतरतीब खड़ा 15 वाहनों का चालान किया गया है। इसके साथ ही 5 ठेला खोमचा वालों पर भी कार्रवाई हुई है।