Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsEmpowerment of Traders New Appointments in Deoria s Joint Industry Trade Board

पंकज बरनवाल बने युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

Deoria News - देवरिया में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। पंकज बरनवाल को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष और अरुण बरनवाल को युवा जिला महामंत्री बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 12 Oct 2025 08:47 AM
share Share
Follow Us on
पंकज बरनवाल बने युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

देवरिया, निज संवाददाता। संगठन सशक्तिकरण के उद्देश्य से संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को तिलक रोड पर गोविंद चौरसिया के कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें संगठन के विस्तार हेतु नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष जवाहर बरनवाल, जिला प्रभारी योगेश सिंह, बशिष्ठ मुनि बरनवाल व गोविन्द चौरसिया की संस्तुति पर पंकज बरनवाल को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तथा अरुण बरनवाल को युवा जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों का राम नाम का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री अंकित मोदी ने कहा कि संगठन का विस्तार व्यापारी हितों की दिशा में एक सशक्त कदम है।

युवा वर्ग की ऊर्जा संगठन को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग की आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव अग्रसर रहेंगे। इस दौरान राहुल मोदनवाल, अनूप गुप्ता, सुमित अग्रवाल, विजय पंडित, प्रिंस जयसवाल, सोनू मिश्रा, अनिरुद्ध गुप्ता, चंदन मोदनवाल उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।