व्यापारी केवल करदाता नहीं, अर्थव्यवस्था का स्तंभ

Feb 07, 2026 09:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में व्यापारी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें बजट 2026 में एमएसएमई और छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने की चर्चा की गई। मुख्य वक्ता विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने व्यापारी समाज को साझेदार मानते हुए सुझावों को शासन तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। यह बैठक व्यापारी समाज को राजनीतिक रूप से संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

व्यापारी केवल करदाता नहीं, अर्थव्यवस्था का स्तंभ

देवरिया, निज संवाददाता। भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को व्यापारी समाज की एक सशक्त, निर्णायक व राजनीतिक दृष्टि से चर्चा बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। बैठक में यह बात सामने आई कि व्यापारी केवल करदाता नहीं, बल्कि रोजगारदाता और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का मूल स्तंभ है।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापारी कल्याण बोर्ड पुष्पदत्त जैन ने कहा कि बजट 2026 में एमएसएमई, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप है। अब आवश्यकता है कि व्यापारी समाज को निर्णय प्रक्रिया में भी निर्णायक स्थान मिले। मुख्य वक्ता विधायक डॉ .शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार व्यापारी समाज को सहयोगी नहीं बल्कि साझेदार मानती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

व्यापारी हितों से जुड़े सुझावों को शासन स्तर तक गंभीरता से पहुँचाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि भोला अग्रहरी ने कहा कि व्यापारी समाज जितना मजबूत होगा, प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही मजबूत होगी। विष्णु अग्रवाल भाजपा क्षेत्रीय सह-संयोजक ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में कम से कम दो विधानसभा टिकट व्यापारी समाज को दिए जाने चाहिए। जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह ने कहा भाजपा ने सदैव व्यापारी हितों को प्राथमिकता दी है। कार्यकम को नगर अध्यक्ष भाजपा रमेश वर्मा, योगेश सिंह ने संबोधित किया। संयोजक हरेन्द्र जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चर्चा बैठक व्यापारी समाज को राजनीतिक रूप से संगठित और जागरूक करने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। इस दौरान व्यापारी नेता योगेश सिंह, प्रेम अग्रवाल, हीरा वर्मा, जगदम्बा अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, श्याम रंजन जैसवाल, अरुण बरनवाल, श्री संजू सोनी, पंकज बरनवाल, मंटू जैसवाल, रामेश्वर गांधी, राम सिंह कुशवाहा, अनिल जैसवाल, अजय शाही, प्रमोद शाही, किरण राव, सुनीता मौर्य, अनुराधा, अंबा आदि उपस्थित रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।