Deoria News: बंदी भाईयों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार
Deoria News: रक्षा बंधन का पर्व देवरिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। बहनें सुबह से ही जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए आईं। जेल प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए इंतजाम किए। बहनों की आंखों में भाई के प्रति प्यार के आंसू थे। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भाई-बहनों के सबसे पवित्र पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया गया। जेल में बंद बंदियों की कलाई पर राखी बांधने के लिए भोर से ही बहनों की लाइन लग गई। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए पहले से ही मुलाकात शुरू कर दी गई। बंदी भाई की कलाई पर राखी बांध कर निकल रही बहनों के आंखों में आंसू नजर आए। उधर जेल में भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन की तरफ से टेंट व पानी की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के लिहाज से जेल के बंदी रक्षकों के अलावा कोतवाली पुलिस भी तैनात रही।भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माने जाने वाला रक्षाबंधन पर्व का अपना अलग ही महत्व है।
धागों के इस पर्व को लेकर जहां बहनों में खासा उत्साह देखा गया, तो वहीं भाई भी बहनों के पवित्र प्रेम को अपनी कलाई पर बंधवाने के लिए हर दूरी तय कर बहनों के पास पहुंचे। शहर से लेकर गांव तक इस पर्व को लेकर काफी उत्साह रहा। भाईयों की कलाई पर रक्षासूत बांध कर बहनें अपनी सुरक्षा का भाई से संकल्प दिलवाया। भाई बहनों को गिफ्ट दिए। जबकि जेल बंद अपने बंदी भाईयों को राखी बांधने के लिए देवरिया के अलावा कुशीनगर की महिलाएं भी बड़ी संख्या में सुबह छह बजे से ही आने लगी। बहनें अपने भाई के कलाई पर रक्षासूत बांधने को लेकर परेशान दिखी। जेल में जाने के दौरान तो बहनों के चेहरे पर खुशी नजर आई, लेकिन जब वह जेल से बाहर निकली तो उनके चेहरे पर भाई के प्रति प्यार व आंखों में आंसू नजर आए। बहुत से बहनें तो फफक कर रो पड़ी। जेल में आई बहनों के लिए टेंट व पानी की व्यवस्था की गई थी।


