मेडिकल कॉलेज में हर्ट अटैक की मरीज को थ्रोम्बोलाइसिस देकर बचाई गई जान
Deoria News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार रात एक मरीज को हर्ट अटैक के दौरान थ्रोम्बोलाइसिस दिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्परता दिखाई और मरीज का त्वरित उपचार किया। प्राचार्य डॉ. रजनी और CMS डॉ. एचके मिश्रा के निर्देशन में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार की रात हर्ट अटैक के एक मरीज को थ्रोम्बोलाइसिस दिया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए इलाज किया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. रजनी व सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के निर्देशन में मरीजों के अच्छी तरह इलाज और सुविधा देने में डॉक्टर और कर्मी जुटे हैं। शुक्रवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के रजला निवासी केशपत्ती देवी 60 को लेकर परिजन इमरजेंसी पहुंचे। महिला के सीने में तेज दर्द हो रहा था।
वहां तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी तत्काल सक्रिय हो गए। तत्काल ईसीजी और आवश्यक जांच की गई तो मरीज स्टीमी का था, जो अत्यंत गंभीर हर्ट अटैक था, जिसमें समय पर उपचार जरूरी होता है। इमरजेंसी की टीम ने परिजनों से सहमति लेकर समय रहते टेनेक्टोप्लेज द्वारा थ्रोम्बोलाइसिस दिया, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकी। यह इमरजेंसी चिकित्सा सेवाओं की सुदृढ़ता और तत्परता को दर्शाता है। मरीज का उपचार करने वाली टीम के एनेस्थीसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज सिंह, इमरजेंसी के नोडल डॉ. विजय गुप्ता, ईएमओ डॉ. सीपी तिवारी, जेआर डॉ. कमलेश, डॉ. राजन, नर्सिंग आफिसर पंकज सिंह, सोनम एवं संध्या सिंह, स्टाफ नर्स अल्पना, चंद्रकांति, एमपीडब्लू सुमित, अमित का विशेष योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


