बिजली पोल गिरने से दो घण्टे हलक में अटकी रही सांस
बरहज के ग्राम कपरवार पश्चिम पट्टी में एक व्यक्ति के घर पर विद्युत पोल गिरने से बड़ा हादसा टल गया। घर के लोग बिजली की आपूर्ति चालू होने के कारण घबराए हुए थे। फोन करने पर दो घंटे बाद बिजली काटी गई। ग्रामीणों ने बताया कि पोल कई दिनों से जर्जर था और इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई थी।

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के ग्राम कपरवार पश्चिम पट्टी में गुरुवार को सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक व्यक्ति की। मकान पर विद्युत पोल गिर गया। उस समय विद्युत आपूर्ति चालू थी। घर के लोग विद्युत विभाग के अभियंताओं का फोन मिलाते रहे किंतु अफसरों ने दो घन्टे बाद फोन उठाया, तब बिजली कटी। इस दौरान करीब दो घण्टे परिवार के सदस्यों की सांस हलक में अटकी रही। सुबह करीब 11 बजे बजे संजय गुप्ता के घर पर अचानक विद्युत पोल टूट कर गिर पड़ा। परिवार के सदस्य उस समय घर में मौजूद थे। मकान पर पोल गिरते ही घर के लोग सकते में आ गए।
डर के मारे कमरे से निकलकर सभी लोग आंगन में आ गए और विभाग को फोन मिलाने लगें, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। दो घण्टे बाद अधिशासी अभियंता का फोन उठा, तब जाकर लाइन कटी। ग्रामीणों का आरोप है कि पोल काफी समय से जर्जर हालत में था। इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल लाइनमैन को मौके पर भेजकर विद्युत कनेक्शन कटवाया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


