सुस्त चल रही संभावित डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन की रफ्तार

Jan 30, 2026 11:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए देवरिया जिले के 16 विकास खंडों में 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का निर्देश दिया है। हालांकि, सत्यापन की गति धीमी है, और केवल 932 मतदाताओं का ही सत्यापन हो सका है, जिसमें 512 वैलिड और 420 डिलीट किए गए हैं।

सुस्त चल रही संभावित डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन की रफ्तार

देवरिया, निज संवाददाता। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के 16 विकास खंडों के 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का निर्देश दिया है। वहीं लगभग दो सप्ताह बाद भी इसके सत्यापन की रफ्तार सुस्त चल रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के 16 विकास खंडों के 1121 ग्राम पंचायत के 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट वोटरों का बीएलओ के माध्यम से सत्यापन होना है। विकास खंडवार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का जो सत्यापन होना है उनमें देसही देवरिया विकास खंड में 43 हजार 123, सलेमपुर में 75 हजार 252, भाटपाररानी में में 73 हजार 310, रुद्रपुर में 60 हजार 334, भलूअनी में 70 हजार 285, तरकुलवा में 40 हजार 253, बरहज में 54 हजार 894, भागलपुर में 61 हजार 849, बैतालपुर में 75 हजार 214, पथरदेवा में 55 हजार 874, लार में में 60 हजार 381, गौरीबाजार में में 86 हजार 69, रामपुर कारखाना में 51 हजार 796, देवरिया सदर में 75 हजार 125, बनकटा में 77 हजार 414 व भटनी विकास खंड में में 77 हजार 605 मतदाताओं की संख्या है।

वहीं विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो सलेमपुर विकास खंड में 75252 संभावित डुप्लीकेट वोटरों के सापेक्ष 415 वैलिड वोटर व 419 वोटर डिलीट किए गए हैं। वहीं बनकटा विकास खंड में 77,417 मतदाताओं के सापेक्ष 97 वैलिड वोटर व 1 वोटर डिलीट किए गए हैं। इस प्रकार कुल 932 वोटरों का मात्र सत्यापन हो सका है। जिनमें 512 वैलिड व 420 वोटर डीलिट किए गए हैं। जबकि अभी तक शेष चौदह ब्लाकों में सत्यापन की प्रगति शून्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsElection Commission Directs Verification of 1 Million Duplicate Voters for Upcoming Panchayat Elections
;;
;