संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हुआ पोस्टमार्टम

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हुआ पोस्टमार्टम

संक्षेप:

Deoria News - लार, हिन्दुस्तान संवाद। घर पर रह रहे एक वृद्ध की बुधवार की सुबह संदिग्ध

Sep 17, 2025 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

लार, हिन्दुस्तान संवाद। घर पर रह रहे एक वृद्ध की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आस- पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध के बहु के मौत के मामले में उसके व उसके परिवार के विरूद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से उसके परिवार के सभी सदस्य फरार हैं, वृद्ध अकेले ही घर पर रह रहा था। लार थाना क्षेत्र के रावतपार रघेन निवासी असरफी चौहान (70) पुत्र शिवचंद इन दिनों अपने घर पर अकेले ही रह रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुधवार की सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके आस- पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि असरफी की बहु की 30 अक्टुबर को मौत हो गई थी। मामले में उसके मायके वालों ने असरफी, उनकी पत्नी, बेटे व बड़ी बहु समेत दस लोगों के विरूद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य फरार चल रहे हैं, असरफी अकेले ही घर पर रह रहे थे। बुधवार की सुबह उनकी मौत होने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में लार थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वृद्ध की सामान्य मौत हुई है। सुरक्षा के दृष्टि से वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।